मुजफ्फरनगर। थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम सीताबपुरी में रविवार को दो गुटों के बीच झगड़े की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी भोपा लक्ष्मण वर्मा और थाना भोपा पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।
प्रारंभिक जांच में कुछ व्यक्तियों द्वारा तमंचे से फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। थाना भोपा में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









