मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव जोला निवासी एक यूट्यूबर का कथित तौर पर अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक हथियारों का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अपनी दहशत कायम करने के उद्देश्य से पहले सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन किया गया और इसके बाद युवक ने यूट्यूब पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश शुरू की। वीडियो वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
अब देखना होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर बुढ़ाना पुलिस युवक के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








