[aioseo_breadcrumbs]

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का सीएमओ ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 30 अगस्त 2026। जनपद में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने निरीक्षण किया। उन्होंने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर स्वास्थ्य मेलों में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सीएमओ ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाष नगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरापुर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामराज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों की संख्या, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी सेवाओं, विभिन्न जांच सुविधाओं, दवा वितरण, चिकित्सकीय परामर्श तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य मेले में आने वाले प्रत्येक मरीज को बिना किसी परेशानी के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

डॉ. सुनील तेवतिया ने स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, जांच सुविधाओं और मरीजों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अनावश्यक परेशानी न हो और उन्हें निर्धारित सेवाओं का लाभ समय से मिले।

सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का उद्देश्य आमजन को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इन मेलों के माध्यम से लोगों को चिकित्सकीय परामर्श, जांच और दवाओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी और मरीजों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This