[aioseo_breadcrumbs]

223 छात्रावासों का होगा कायाकल्प, योगी सरकार ने मंजूर किए ₹12.45 करोड़

Share This Article

लखनऊ, 30 अगस्त। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश के सभी 223 राजकीय छात्रावासों के रखरखाव, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के सुधार के लिए योगी सरकार ने ₹12.45 करोड़ मंजूर किए हैं।

छात्रावासों में पेयजल, बिजली, शौचालय, रंग-रोगन, सुरक्षा और सफाई जैसी सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। विद्यार्थियों की क्षमता के अनुसार धनराशि आवंटित होगी। 50 विद्यार्थियों की क्षमता वाले छात्रावास को अधिकतम ₹5 लाख तक मिलेंगे।

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के केंद्र हैं और यहां बेहतर आवासीय माहौल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This