[aioseo_breadcrumbs]

रंगदारी मांगने के आरोपी विनय जैन उर्फ किक्की गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद आरोपी विनय जैन उर्फ किक्की को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी और उसके बेटे पर वादी को जान से मारने व हाथ-पैर तोड़कर भीख मंगवाने की धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोप है। वादी से अलग-अलग तारीखों में 1,10,100 रुपये पेटीएम के माध्यम से तथा 1,15,000 रुपये नकद लेने और 15 अगस्त 2026 को 2.50 लाख रुपये की अतिरिक्त रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है।

मामले में थाना खतौली पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ खतौली थाने में पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।

गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार और कांस्टेबल प्रवीन कुमार।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This