[aioseo_breadcrumbs]

समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष बने सलमान त्यागी, जोरदार स्वागत

Share This Article

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर रामकरण निर्मल द्वारा युवा सपा नेता सलमान त्यागी को समाजवादी लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सपा कार्यालय पर आभार सभा आयोजित हुई।

सभा में सैकड़ों युवाओं ने सलमान त्यागी सहित वरिष्ठ सपा नेताओं का जोरदार स्वागत किया। सलमान त्यागी ने कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी और विश्वास को मिशन 2027 को सफल बनाकर पूरा करेंगे।

पूर्व सांसद कादिर राणा, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी व प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि युवाओं को जिम्मेदारी मिलने से सपा की पकड़ मजबूत होगी। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूत टीम तैयार कर एकजुट होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राकेश शर्मा, चौधरी इलम सिंह गुर्जर, साजिद हसन, गौरव जैन, सोमपाल सिंह कोरी, पूजा अनिल अंबेडकर, राशिद मलिक, सचिन पाल, फिरोज अंसारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This