[aioseo_breadcrumbs]

मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, 4 गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने न्याजूपुरा-काली नदी मार्ग के जंगल में गौकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर गौकश को घायल कर गिरफ्तार किया। कांबिंग के दौरान तीन अन्य गौकश भी पकड़े गए।

पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में शोएब उर्फ भूरा घायल हुआ। मौके से 315 बोर का तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, गौकशी के उपकरण और एक जिंदा गौवंश बरामद हुआ। तीन बदमाश मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब उर्फ भूरा, जावेद, अफसर अली और उम्मेद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शोएब उर्फ भूरा हिस्ट्रीशीटर (137ए) है और उसके खिलाफ पूर्व में भी गौकशी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी