मुजफ्फरनगर, 31 अगस्त 2026। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुरुष एवं महिला बैरकों, रसोईघर, कार्यालय और अस्पताल का निरीक्षण किया।
रसोईघर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और बंदियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बंदियों से वार्ता कर जेल में मिलने वाली सुविधाओं और उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत जैमर प्रणाली और सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता और ओपीडी की जानकारी लेते हुए मरीजों के इलाज में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
डीएम और एसएसपी ने जेल अधीक्षक को शातिर बंदियों पर कड़ी निगरानी रखने, प्रतिबंधित सामग्री को जेल परिसर में पहुंचने से रोकने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जेल में तैनात पुलिस बल को भी ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








