मुजफ्फरनगर, 31 अगस्त 2026। थाना मंसूरपुर पुलिस ने चार माह से लापता चल रहे दो सगे परिजनों को सकुशल बरामद कर उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया। दोनों के लापता होने की सूचना 15 अप्रैल 2026 को थाना मंसूरपुर में दी गई थी।
ग्राम जड़ौदा निवासी विवेक सहरावत की शिकायत पर पुलिस ने कर्ण सिंह (76 वर्ष) और पुष्पेन्द्र कुमार (58 वर्ष) की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश के लिए टीम गठित की थी। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए दोनों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
बरामदगी करने वाली टीम में थाना प्रभारी विपिन कुमार त्यागी, उपनिरीक्षक ललित राजपूत, कांस्टेबल बलजीत सिंह और कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








