मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को थाना भौराकलां कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न कार्यालयों और महत्वपूर्ण अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया।

SSP ने अपराध रजिस्टर, विवेचना संबंधी अभिलेख, जनसुनवाई रजिस्टर, मालखाना सहित अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की स्थिति जांची। साथ ही लंबित प्रकरणों और विवेचनाओं के निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान SSP ने अभिलेखों को नियमानुसार अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने तथा लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप






