[aioseo_breadcrumbs]

“इतने बड़े भंडारे का पूरा श्रेय जहीर फारूकी को”—समापन समारोह में गूंजा सेवा और सौहार्द का संदेश

Share This Article

शिवभक्तों की सेवा करने वालों का सम्मान, चेयरमैन जहीर फारूकी की जमकर सराहना

पुरकाजी। लाला सुखलाल सनातन धर्म इंटर कॉलेज में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए गए प्रथम पुरकाजी कांवड़ सेवा शिविर का आज विधिवत समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में शिविर के संचालन में आर्थिक एवं सेवा सहयोग करने वाले करीब 70 सहयोगियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रबंधक श्याम सुंदर दास ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी तथा विशिष्ट अतिथि भूराहेड़ी प्रधान मोनू पंवार मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन जहीर फारूकी ने कहा कि ईश्वर हमसे सेवा का काम ले रहा है, इसलिए हमेशा उसका शुक्र अदा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंसान जब दुनिया से जाता है तो खाली हाथ जाता है, उसके साथ केवल उसके कर्म जाते हैं, इसलिए सभी को अच्छे कर्म करते रहना चाहिए।

वहीं भूराहेड़ी प्रधान मोनू पंवार ने हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए जहीर फारूकी की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज देश में सांप्रदायिकता को लेकर तरह-तरह की बातें होती हैं, ऐसे में जहीर फारूकी जैसे लोग समाज को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रेरणादायक हैं।

कॉलेज प्रबंधक श्याम सुंदर दास ने शिविर के आयोजन और व्यवस्थाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इतने बड़े भंडारे और शिविर का पूरा श्रेय चेयरमैन जहीर फारूकी को जाता है। उन्होंने कहा कि जहीर फारूकी हमेशा कॉलेज के हित में सकारात्मक सोच रखते हैं।

समापन कार्यक्रम के अंत में शिविर में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों के साथ-साथ नगर पंचायत पुरकाजी के अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा, समर बाबू और समस्त सफाई कर्मचारियों को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सहयोगियों ने सफल शिविर के आयोजन पर आयोजकों को बधाई दी और चेयरमैन जहीर फारूकी की जमकर प्रशंसा की।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This