[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा-2026: SSP संजय कुमार वर्मा ने बुढ़ाना में कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण

Share This Article

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सकुशल एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा लगातार कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

इसी क्रम में SSP ने बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और मार्ग पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

SSP ने कांवड़ियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था को चेक किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की निगरानी की जाए और किसी भी स्थिति में कांवड़ियों को असुविधा न हो। यातायात बाधित होने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

कांवड़ियों की सुरक्षा पर पुलिस की पैनी नजर—SSP लगातार कर रहे कांवड़ मार्गों का निरीक्षण।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This