[aioseo_breadcrumbs]

भोपा गंग नहर पुल पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, जिला पंचायत अध्यक्ष ने भोपा गंग नहर पुल पर कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

Share This Article

मुजफ्फरनगर। सावन माह की प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को भोपा गंग नहर पुल पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भोले के भक्तों का उत्साहवर्धन करने और उनका स्वागत करने के लिए क्षेत्रीय सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य लोग गंग नहर पुल पर पहुंचे।

इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के बीच कांवड़ियों पर भव्य पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा से कांवड़ियों में उत्साह और उमंग का माहौल नजर आया।

गंग नहर पुल पर उमड़े कांवड़ियों के जत्थों के बीच पूरा वातावरण शिवभक्ति से सराबोर दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने भी स्वागत के लिए पहुंचे जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This