मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान खतौली क्षेत्र में परिजनों से बिछड़े 11 वर्षीय भोला विवेक को थाना खतौली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया।
बालक विजय नगर, गाजियाबाद का निवासी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की और कुछ ही समय में बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने खतौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









