मुजफ्फरनगर | 05 अगस्त 2026
कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर एवं कांवड़ यात्रा के नोडल अधिकारी अमृत जैन लगातार दिन-रात कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

बुधवार को एसपी सिटी ने शिव चौक सहित नगर क्षेत्र के प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों और कांवड़ियों की सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने कांवड़ सेवा में लगे स्वयंसेवकों से बातचीत कर उनके सहयोग की सराहना की और पुलिस व वालंटियर्स के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
उन्होंने लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप वर्मा









