मुजफ्फरनगर – सावन माह में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से चितरंजन स्वरूप स्मृति विचार मंच द्वारा तुलसी पार्क, शिव चौक पर 14वें निशुल्क चिकित्सा एवं भोजन कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर आगामी पांच दिनों तक संचालित रहेगा, जिसमें कांवड़ियों को निःशुल्क चिकित्सा, दवाइयां एवं भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप रहे, जबकि विकास स्वरूप और सौरभ स्वरूप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच के अध्यक्ष शलभ गुप्ता एवं महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा ने बताया कि स्वर्गीय मंत्री चितरंजन स्वरूप की स्मृति में यह सेवा शिविर हर वर्ष आयोजित किया जाता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद भगवान शिव को हलवा, पूरी, सब्जी, अमूल दूध, शिकंजी, जूस, पानी एवं लड्डू का भोग अर्पित कर भंडारे की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर गौरव स्वरूप ने कहा, “पिताजी के दिखाए रास्तों पर चलने का प्रयास है। जनता की सेवा करना ही मेरा परम धर्म है।” वहीं नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि सावन के पावन माह में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा का अवसर मिलना हम सभी का सौभाग्य है और भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
कार्यक्रम में वक्ताओं कृष्ण गोपाल मित्तल, विकास स्वरूप, सुनील तायल एवं जनार्दन स्वरूप ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए स्वर्गीय मंत्री चितरंजन स्वरूप के जनसेवा कार्यों को याद किया। आयोजकों ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं स्टाफ का निशुल्क चिकित्सा सेवाएं और दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, अक्षित अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, वैभव त्यागी, विनीत धीमान, प्रमोद सभासद, रजत सभासद, मनोज सभासद, सतीश त्यागी, गौरव सिंघल, रॉबिन जैन, कृष्ण गोपाल मित्तल, सुनील तायल, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, डॉ. देवेंद्र राणा, के.पी. सिंह, रेनू गर्ग, अमित शास्त्री, नीरज शर्मा, दीपक मित्तल, राजीव मित्तल, अमित गुप्ता एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप






