मुजफ्फरनगर | 05 अगस्त 2026:
कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने थाना नई मंडी क्षेत्र में ओवर स्पीडिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान 54 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 21 रोडवेज बसें भी शामिल हैं। एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे ने स्वयं मौके पर पहुंचकर अभियान का निरीक्षण किया। पुलिस ने वाहन चालकों से गति सीमा का पालन करने, हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









