[aioseo_breadcrumbs]

जनता इंटर कॉलेज भोपा में एनसीसी जूनियर विंग भर्ती, 70 छात्रों ने लिया हिस्सा

Share This Article

भोपा, मुजफ्फरनगर। जनता इंटर कॉलेज भोपा में 82 यूपी एनसीसी बटालियन मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवीण भाल के निर्देशन एवं एडम ऑफिसर कर्नल नवीन पराशर के मार्गदर्शन में जूनियर विंग के लिए एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई।

 

भर्ती के प्रथम चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा दूसरे चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इस प्रक्रिया में 70 पंजीकृत छात्रों, जिनमें 41 छात्र और 29 छात्राएं शामिल थीं, ने भाग लिया। दोनों चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 43 छात्र-छात्राओं का अंतिम चयन किया जाएगा।

 

शारीरिक दक्षता परीक्षा का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति और समाज सेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है तथा यह युवाओं के बेहतर करियर निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

चीफ ऑफिसर रमन सिंह ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय भर्तियों में बोनस अंक का लाभ मिलता है। साथ ही कैडेट्स रक्तदान, आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा, वृक्षारोपण और अन्य सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में सैन्य प्रशिक्षण और अनुशासित जीवनशैली का अनुभव युवाओं के लिए भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों एवं अन्य सुरक्षा बलों में करियर बनाने का मजबूत आधार बनता है।

 

इस अवसर पर मेजर अरविंद कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक लिपिक विनोद कुमार, नायब सूबेदार अजीत सिंह, कार्यालय सहायक मेहर सिंह, हवलदार अमनदीप, हवलदार अनिल कुमार सहित एनसीसी एवं सैन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This