[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर – रविवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

 

अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सहारनपुर मंडल डॉ. लोकेश गुप्ता और सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने पीएचसी बडसू व नावला पहुंचकर चिकित्सा सेवाओं, मरीजों की जांच, दवा वितरण और चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्थाएं देखीं।

 

सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने पीएचसी पुरबालियान, जड़ौदा और बोपाडा का भी निरीक्षण किया।

 

अधिकारियों ने स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों को बेहतर उपचार, आवश्यक जांच और दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This