मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।
बताया जा रहा है कि पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ कार में देख लिया और कार रोकने की कोशिश की।
आरोप है कि पति ने कार दौड़ा दी। जान बचाने के लिए पत्नी कार के बोनट पर चढ़ गई, लेकिन कार नहीं रुकी और करीब 5 किलोमीटर तक महिला बोनट पर लटकी रही।
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। मामले में पुलिस से शिकायत किए जाने की बात कही जा रही है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









