मुजफ्फरनगर – ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे 5 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में वसीम अंसारी, गुड्डू शर्मा, फजर अब्बास, विरेन्द्र और कार्तिक शामिल हैं। सभी को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









