[aioseo_breadcrumbs]

7 बिजली चोरों पर FIR, मुजफ्फरनगर में विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ मॉर्निंग रेड—18 किलोवाट की चोरी पकड़ी

Share This Article

मुजफ्फरनगर – विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को अधिकारियों के निर्देशन में विद्युत विभाग की टीम ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र महावीर चौक के चिन्हित हाईलॉस फीडर फक्करशाह क्षेत्र में मॉर्निंग रेड की।

 

यह कार्रवाई विनोद कुमार, मुख्य अभियंता (वितरण), पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, मुजफ्फरनगर क्षेत्र, मुजफ्फरनगर, सुधीर कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण मंडल, मुजफ्फरनगर तथा संबंधित अधिकारियों के कुशल निर्देशन में की गई।

 

विद्युत चोरी की जांच के लिए गठित विभागीय टीम में अक्षय कुमार सिंह, सहायक अभियंता (रेड), विद्युत नगरीय वितरण खंड (वाणिज्य-2), मुजफ्फरनगर, दिलीप यादव, अवर अभियंता (रेड) तथा अखिलेश कुमार सरोज, अवर अभियंता (रेड) शामिल रहे।

 

मॉर्निंग रेड के दौरान टीम द्वारा क्षेत्र में विद्युत कनेक्शनों एवं मीटरों की जांच की गई। जांच में 7 उपभोक्ता मीटर की केबल में कट लगाकर अवैध रूप से विद्युत का उपभोग करते हुए पाए गए। इन मामलों में कुल 18 किलोवाट विद्युत भार की विद्युत चोरी सामने आई।

 

विद्युत चोरी पकड़े जाने के बाद विभाग द्वारा संबंधित सभी 7 उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम, 2003 की सुसंगत धाराओं के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही सभी 7 उपभोक्ताओं के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

 

विद्युत विभाग की इस कार्रवाई की जानकारी कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण खंड (वाणिज्य-2), मुजफ्फरनगर द्वारा दी गई।

 

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली चोरी एक दंडनीय अपराध है। इसलिए किसी भी प्रकार की अवैध तरीके से बिजली का उपयोग न करें और केवल विधिवत एवं अधिकृत विद्युत कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का इस्तेमाल करें।

 

विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्युत चोरी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं से अपने बिजली के बिल का समय से भुगतान करने की अपील की गई है, ताकि विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रखी जा सके।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी