[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में ATM फ्रॉड गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार, मुठभेड़ में एक घायल—दो शातिर गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर – सिविल लाइन पुलिस ने अंतरजनपदीय ATM फ्रॉड गैंग का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी फैजान के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी प्रशांत उर्फ पुच्ची उर्फ पटवारी को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 10 अलग-अलग बैंकों के चोरी किए गए ATM कार्ड, ATM से निकाले गए 10 हजार रुपये, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

 

पूछताछ में आरोपियों ने ATM मशीन में ग्लू लगाकर कार्ड फंसाने, मदद के बहाने PIN देखने और बाद में कार्ड निकालकर रुपये निकालने का तरीका बताया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी कई जिलों में ATM फ्रॉड और चोरी के मामलों में नामजद रहे हैं।

 

पुलिस दोनों आरोपियों की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी