मुजफ्फरनगर – मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र गुप्ता के निर्देशन में 5 अक्टूबर 2026 को पशु चिकित्सा अधिकारी डूंगर डॉ. वैभव आर्य ने कान्हा गोशाला, शाहपुर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गोशाला में सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा, स्वच्छ पेयजल और पशु आहार उपलब्ध मिला। केयरटेकर भी मौके पर उपस्थित मिले।
पशु चिकित्सा अधिकारी ने गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा एवं पशु आहार उपलब्ध कराने तथा गोशाला में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









