मुजफ्फरनगर – मीरापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ही मोटरसाइकिल पर पांच लोगों के सवार होकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने और राहगीरों से अभद्र व्यवहार व हुड़दंग करने के मामले में 5 युवकों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से संबंधित मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार, एक बाइक पर पांच लोगों के बैठने से सड़क पर दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा था और अन्य राहगीरों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही थी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार, बसंत कुमार, जोनी, रवि और मोन्टी कुमार, सभी निवासी सम्भलहेड़ा, थाना मीरापुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों को यातायात नियमों का पालन करने और भविष्य में राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार न करने की हिदायत दी। आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









