[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, रोहाना टोल पर सघन चेकिंग

Share This Article

मुजफ्फरनगर। अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बुधवार को जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

 

अभियान के तहत आबकारी निरीक्षकों ने रोहाना टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन जांच की। चेकिंग के दौरान किसी भी वाहन से अवैध मदिरा की बरामदगी नहीं हुई।

 

इसके साथ ही जनपद की विभिन्न मदिरा दुकानों का भी गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित कराई गई तथा स्टॉक रजिस्टर से भौतिक सत्यापन किया गया। निर्धारित मूल्य पर मदिरा की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए गोपनीय टेस्ट परचेज भी कराए गए।

आबकारी अधिकारियों ने सभी दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को निरंतर क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। साथ ही संचित स्टॉक में से रैंडम बोतलों के क्यूआर कोड विभागीय ऐप के माध्यम से जांचे गए। सभी देशी मदिरा दुकानों को 42.8 प्रतिशत अल्कोहल वाली 100 एमएल की मदिरा उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए गए

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This