मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ ने 28 अगस्त को कस्बा खतौली में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने बस स्टैंड, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल को बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राव सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









