मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने 28 अगस्त 2026 को थाना तितावी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, आगन्तुक कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, मैस, मालखाना और विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।
एसएसपी ने अपराध रजिस्टरों के अद्यतन रख-रखाव, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण और लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कम्प्यूटर कक्ष व साइबर हेल्प डेस्क पर डाटा प्रविष्टियां समयबद्ध, शुद्ध और अद्यतन रखने के निर्देश दिए।


मिशन शक्ति केन्द्र के निरीक्षण के दौरान महिला संबंधी शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशीलता से निस्तारण करने तथा पीड़ितों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। मैस में पुलिसकर्मियों को स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
एसएसपी ने क्षेत्र में नियमित गश्त, संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग, पारदर्शी और जवाबदेह रहते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष तितावी जयवीर सिंह सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








