[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में आबकारी विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दुकानों पर की गई जांच

Share This Article

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीमों ने जिलेभर में मदिरा की दुकानों का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान POS मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री, स्टॉक रजिस्टर से शराब के स्टॉक का भौतिक सत्यापन और निर्धारित मूल्य पर बिक्री की जांच की गई। अधिकारियों ने गोपनीय टेस्ट परचेज भी कराया। दुकानों पर लगे CCTV कैमरों को लगातार चालू रखने के निर्देश दिए गए।

टीमों ने शराब की बोतलों पर लगे QR कोड को विभागीय ऐप के माध्यम से रैंडम चेक किया। देशी शराब की दुकानों पर 42.8 प्रतिशत की 100 ML वाली मदिरा को डिस्प्ले करने और ग्राहकों को इसकी जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अलावा जानसठ क्षेत्र के गांव रेहकड़ा में दबिश दी गई, लेकिन कार्रवाई के दौरान किसी भी मादक पदार्थ की बरामदगी नहीं हुई।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This