मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने 28/29 अगस्त की देर रात थाना शाहपुर क्षेत्र की सांझक पुलिस चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौकी परिसर, बैरक और कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अभिलेखों का अवलोकन किया।



SSP ने पुलिसकर्मियों से ड्यूटी और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की प्रभावी चेकिंग, नियमित गश्त तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








