[aioseo_breadcrumbs]

*मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा के आदेशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही*

Share This Article

 

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र मुजफ्फरनगर में मंडलायुक्त , सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 19.12.2025 को जोन-1 में अशोक कुमार भरतीय द्वारा स्थल- मकान नं0-26 ए/1, नई मण्डी, मुजफ्फरनगर में स्वीकृति के विपरीत निर्माण कार्य किये जाने के कारण, जोन-3 में श्री विभूति त्यागी द्वारा स्थल-सत्कार बैंकेट हॉल, सरकारी अस्पताल के सामने, रूड़की रोड, मुजफ्फरनगर तथा जोन-4 में बाबू खॉ द्वारा स्थल- खसरा सं-60, चरथावल रोड, मुजफ्फरनगर द्वारा बिना स्वीकृति के निर्माण किये जाने के कारण सील की कार्यवाही की गयी। उक्त अवैध निर्माणों के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में सील के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध निर्माण के स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध निर्माण को नहीं हटाया गया था।
अतः आज दिनांक 19.12.2025 को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकास क्षेत्र मुजफ्फरनगर में उक्त 3 स्थलों पर सील की कार्यवाही की गयी है। अवैध निर्माणों के सील की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

सचिव मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण

 

 

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This