[aioseo_breadcrumbs]

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर की धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय द्वारा पुलिस मार्डन स्कूल, मुजफ्फरनगर में विद्यार्थियो के लिये रोटरी क्लब स्टार्स, मुजफ्फरनगर एवं मुजफ्फरनगर आई रिलीफ सोसाइटी के सहयोग से आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया*

Share This Article

दिनांक 19.12.2025 को पुलिस मॉडर्न स्कूल, मुजफ्फरनगर में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं बेहतर दृष्टि के उद्देश्य से एक निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर की धर्मपत्नी डॉ० नीलम राय द्वारा किया गया, जो इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध  इन्दु सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक  उदल सिंह, पुलिस मार्डन स्कूल की प्रधानाचार्या सुधा, रोटरी क्लब स्टार्स से मनीष जैन,  अनघ सिंघल,  गन्धर गौतम जैन सहित मुजफ्फरनगर आई रिलीफ सोसाइटी के चिकित्सकगण, विद्यालय का स्टाफ/विद्यार्थी तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह शिविर रोटरी क्लब स्टार्स, मुजफ्फरनगर एवं मुजफ्फरनगर आई रिलीफ सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यार्थियों व अध्यापकों की आंखों की जांच की गई। परीक्षण के दौरान बच्चों की दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान की गई तथा आवश्यकतानुसार उन्हें परामर्श दिया गया। जरूरतमंद विद्यार्थियों को आगे के उपचार एवं चश्मा आदि के संबंध में भी मार्गदर्शन किया गया। इस शिविर में 150 से अधिक विद्यार्थियो व अध्यापकों की जांच की तथा परामर्श प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ० नीलम राय ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों के शैक्षणिक एवं मानसिक विकास में अच्छी दृष्टि का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे बच्चों में प्रारंभिक अवस्था में ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान किया जा सके।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

 

 

 

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This