[aioseo_breadcrumbs]

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा तहसील बुढ़ाना पर किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*

Share This Article

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 21.6.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर कमल किशोर देशभूषण कंडारकर द्वारा तहसील बुढ़ाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना, क्षेत्राधिकारी फुगाना सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This