[aioseo_breadcrumbs]

*SSP मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश*

Share This Article

▪️ *रिजर्व पुलिस लाइन में नियुक्त कर्मचारीगण से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर तथा उनके तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित*

दिनांक 12.05.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम उनके द्वारा पुलिस लाईन क्वार्टर गार्द को चैक किया गया तथा गार्द को सतर्कता से डियूटी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया, जिसमें शस्त्रो के रखरखाव व आदान-प्रदान रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया। शस्त्रागार मे लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया। उनके द्वारा शस्त्रागार में रखे राजकीय हथियारों के रख-रखाव को बहुत अच्छे तरीके से सुरक्षित रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने- पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय का निरीक्षण किया गया जिसमें भोजनालय की साफ-सफाई संतोषजनक मिली। महोदय द्वारा भोजनालय में स्थित भंडार-गृह का भी निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस लाईन स्थित बैरकों का निरीक्षण किया गया जिसमें बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों से कुशलता लेते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही बैरक में निवास कर रहे पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि बैरक व आस-पास साफ-सफाई रखे। तत्पश्चात उनके द्वारा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात यू उनके द्वारा यातायात पुलिस लाईन का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अन्त में उनके द्वारा पुलिस लाईन स्थित सब्सिडियरी कैंटीन का निरीक्षण किया गया तथा कैन्टीन में रखे दैनिक जरुरत के सामान को चेक कर तथा स्टॉक रजिस्टर आदि को चैक किया गया। रिजर्व पुलिस लाईन निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां पायी उनके तत्काल निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
निरिक्षणोंपरान्त महोदय द्वारा पुलिस लाईन में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण की रात्रि गणना ली गयी तथा सभी को सतर्कतापूर्वक एवं पूर्ण मनोयोग से ड्यूटी करने, ड्यूटी के दौरान पूर्ण वर्दी धारण करने तथा अन्य ड्यूटी सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा उपस्थित कर्मचारीगण से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही उनके द्वारा सभी को बताया गया कि पारिवारिक अथवा अन्य कोई समस्या होने पर तत्काल सूचित करें आपकी समस्या के समाधान का पूर्ण प्रयास किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नगर/लाईन राजू कुमार साव तथा प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This