[aioseo_breadcrumbs]

*थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा होटल के बाहर खडी गाडी का शीशा तोडकर आभूषण आदि चोरी करने के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 1 चोर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी किए सफेद व पीली धातु के आभूषण व अवैध शस्त्र बरामद*

Share This Article

जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव व थाना प्रभारी मन्सूरपुर उमेश रोरिया के नेतृत्व में थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा होटल के बाहर खडी गाडी का शीशा तोडकर आभूषण आदि चोरी करने के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर अभियुक्त को नावला कट पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये सफेद व पीली धातु के आभूषण व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 19.10.2024 को थानाक्षेत्र मन्सूरपुर में स्थित मिडवे होटल के बाहर खडी कार UK 07 BK 2035 का शीशा तोडकर अज्ञात चोर द्वारा कार में रखे बैग को चोरी कर लिया गया था जिसमें आभूषण व अन्य सामान थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 285/24 धारा 303(2),324(4),317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा अभियोग के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा दिनांक 24.12.2024 की रात्रि को उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा सफेद व पीली धातु के आभूषण बरामद किये गये।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
*1.* सोनू उर्फ कृष्ण बिरला पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी रोहटा रोड, ऋषिपुरम थाना कंकरखेडा, मेरठ।

*बरामदगी का विवरण-*
▪️01 जोडी पीली धातु कानों के टोप्स
▪️01 जोडी पीली धातु के टोप्स डायमण्ड लगे हुए
▪️01 गले की माला मोतियों की मय सफेद धातु का पेण्डल व कानों के टोप्स सफेद धातु के
▪️01 जोडी सेट सुनारी बटुवा में.
▪️01 जोडी पैरों की पायल सफेद धातु
▪️01 जोडी पेरों की सेम्पल सफेद धातु
▪️01 नाजायज चाकू

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 जबर सिंह थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 सचिन कुमार थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 2275 योगेश कुमार थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 2430 रामविकास थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 2252 सतेन्द्र कुमार थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This