*थाना चरथावल पुलिस द्वारा 05 वर्ष से वांछित/फरार तथा 10 हजार का इनामी 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
*थाना चरथावल पुलिस द्वारा 05 वर्ष से वांछित/फरार तथा 10 हजार का इनामी 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल जसवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 08.11.2024 को थाना चरथावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 317/2019 धारा 417/406/493/120बी भादवि में 05 वर्ष से वांछित/फरार तथा 10 हजार के इनामी अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर रोहाना रोड पर नालन्दा पब्लिक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* संजीव पुत्र अमर सिंह निवासी हरिजन बस्ती रामपुर तिराहा थाना छपार, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त संजीव उपरोक्त का आपराधिक इतिहास*
*1.* मु0अ0सं0- 317/2019 धारा 417/406/493/120बी भादवि थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। (वांछित)
*2.* मु0अ0सं0- 375/2017 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*3.* मु0अ0सं0- 376/2019 धारा 498ए/323/504/506 भादवि थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 मिलन चौधरी थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 974 राहुल कुमार थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 2084 सोनवीर सिंह थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*नोट-* गिरफ्तार अभियुक्त थाना चरथावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 317/2019 धारा 417/406/493/120बी भादवि में 05 वर्ष से वांछित/फरार था जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*