राष्ट्रीय

संदेशखाली की महिलाओं से मिले PM, TMC पर साधा निशाना, बोले- नारीशक्ति के आक्रोश का ये ज्वार सीमित नहीं रहने वाला

संदेशखाली की महिलाओं से मिले PM, TMC पर साधा निशाना, बोले- नारीशक्ति के आक्रोश का ये ज्वार सीमित नहीं रहने वाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हावड़ा मैदान और कोलकाता के एस्प्लेनेड के बीच भारत के पहले अंडरवाटर मेट्रो खंड का उद्घाटन करने के बाद पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया, जहां संदेशखाली स्थित है। संदेशखाली मुद्दा उठाते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शासन में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने संदेशखाली से आईं पांच महिलाओं से मुलाकात भी की है। मोदी ने कहा कि बंगाल की ये भूमि नारीशक्ति की बहुत बड़ी प्रेरणा केंद्र रही है, यहां से नारीशक्ति ने देश को दिशा दी है। इस धरती ने अनेक शक्ति स्वरूपा इस देश को दी है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसी धरती पर टीएमसी के राज में नारीशक्ति पर अत्याचार का घोर पाप हुआ है। संदेशखाली जो कुछ भी हुआ, उससे किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा। लेकिन यहां की टीएमसी सरकार को, आपके दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि टीएमसी सरकार बंगाल की महिलाओं के गुनाहगारों को बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा रही है। लेकिन पहले हाइकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट से भी राज्य सरकार को झटका लगा है। उन्होंने आरोपल लगाया कि गरीब, दलित, आदिवासी परिवारों की बहन-बेटियों के साथ TMC के नेता जगह-जगह अत्याचार कर रहे हैं। लेकिन TMC सरकार को अपने अत्याचारी नेता पर भरोसा है, बांग्ला बहन-बेटियों पर भरोसा नहीं है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस व्यवहार से बंगाल की महिलाएं, देश की महिलाएं आक्रोश में हैं। नारीशक्ति के आक्रोश का ये ज्वार संदेशखाली तक ही सीमित नहीं रहने वाला। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण और टोलाबाजों के दबाव में काम करने वाली TMC सरकार कभी भी बहन बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती। वहीं दूसरी तरफ भाजपा की केंद्र सरकार है, जिसने बलात्कार और रेप जैसे संगीन अपराध के लिए फांसी की सजा तक की व्यवस्था की है। मोदी ने कहा कि संकट के समय बहनें आसानी से शिकायत कर सकें, इसके लिए महिला हेल्पलाइन बनाई गई है। लेकिन TMC सरकार इस व्यवस्था को यहां लागू नहीं होने दे रही है। ऐसी महिला विरोधी TMC सरकार महिलाओं का कभी भला नहीं कर सकती।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की नारीशक्ति विकसित भारत की एक सशक्त स्तंभ है। भारत की नारीशक्ति की आर्थिक शक्ति बढ़े, इसके लिए बीते 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल पर TMC नाम का ग्रहण लगा हुआ है। वो इस राज्य के विकास को आगे नहीं बढ़ने दे रहा। इसलिए आप सभी बहनों को इंडी गठबंधन को हराना हैं, देश के कोने-कोने में कमल खिलाना हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!