व्रत त्योहार

Magh Purnima Ke Upay: माघ पूर्णिमा के साथ शुक्रवार का संयोग, माता लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए आजमाकर देखें ये 5 अचूक उपाय

Magh Purnima Ke Upay: माघ पूर्णिमा के साथ शुक्रवार का संयोग, माता लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए आजमाकर देखें ये 5 अचूक उपाय

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा पर शुक्रवार का बेहद शुभ संयोग बना है। शास्‍त्रों में बताया गया है कि पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्‍मी की पूजा के लिए सबसे शुभ मानी जाती है। माघ पूर्णिमा आज शुक्रवार के बेहद शुभ संयोग में मनाई जा रही है। माघ पूर्णिमा का व्रत करने वाले लोग व्रत आज रखेंगे। माघ पूर्णिमा का स्‍नान, दान कल यानी कि शनिवार को किया जाएगा। माघ पूर्णिमा पर मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे असरदार उपाय जो आपको मां लक्ष्‍मी की कृपा दिलवा सकते हैं। आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा के खास उपाय।

माघ पूर्णिमा पर करें ये उपाय
माघी पूर्णिमा की तिथि मां लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष तिथि मानी गई है। माघी पूर्णिमा की रात लगभग 12 बजे महालक्ष्मी की भगवान विष्णु सहित पूजा करें एवं रात को ही घर के मुख्य दरवाजे पर घी का दीपक लगाएं। इस उपाय से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर उस घर में निवास करने लगती हैं।

गुलाब के फूल के उपाय
माघी पूर्णिमा के दिन सुबह मां लक्ष्‍मी के मंदिर में जाएं और 11 गुलाब के फूल अर्पित करें। इससे माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा भी आपको प्राप्त होगी और अचानक धन लाभ के योग भी बनेंगे। इसके साथ ही मां लक्ष्‍मी को सफेद मिष्‍ठान का भोग भी लगाएं।

पितरों को ऐसे करें प्रसन्‍न
पूर्णिमा का दिन पितरों के तर्पण के लिए भी बहुत उत्तम माना गया है। इस दिन पितरों के निमित्त जलदान, अन्नदान, भूमिदान, वस्त्र एवं भोजन पदार्थ दान करने से उन्हें तृप्ति होती है। पति-पत्‍नी दोनों मिलकर ब्राह्मण को अपने घर आमंत्रित करें और भोजन कराएं। ऐसा करने से आपको अनन्त फल की प्राप्ति होती है। आपके पितर आपसे प्रसन्‍न होकर आशीर्वाद देते हैं।

सत्‍यनारायण भगवान की कथा
पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की पूजा होती है किंतु माघ मास की पूर्णिमा पर इसका महत्व बढ़ जाता है। शाम को भगवान सत्यनारायण की पूजा करें। धूप दीप नैवेद्य अर्पण करें। भगवान सत्यनारायण की कथा सुनें। इस कथा को सुनने से आपके घर से हर प्रकार की नकारात्‍मक शक्तियों का अंत होता है और मां लक्ष्‍मी आपके घर में विराजती हैं।

इन वस्‍तुओं का करें दान
माघी पूर्णिमा पर दान का भी विशेष महत्व है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन जरूरतमंदों को तिल, कंबल, कपास, गुड़, घी, मोदक, जूते, फल, अन्न आदि का दान करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन गौ सेवा का महत्‍व भी बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से आपके सभी पापों का अंत होता है और आपके पुण्‍य में वृद्धि होती है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!