ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मुजफ्फरनगर

सपा की साइकिल रैली पहुंच रही है गांवो में, साइकिल रैली का कार्यकर्ताओं ने किया जमकर स्वागत

सपा की साइकिल रैली पहुंच रही है गांवो में, साइकिल रैली का कार्यकर्ताओं ने किया जमकर स्वागत

मुजफ्फरनगर।सपा की साइकिल रैली दूसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई गई।
समाजवादी लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी के नेतृत्व व सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष युसूफ गौर,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी,सदर विधानसभा अध्यक्ष प्रधान गय्यूर चौधरी, सपा प्रबुद्व सभा जिलाध्यक्ष इशान अग्रवाल,के सहयोग से सपा की साइकिल रैली की शुरुआत ग्राम कूकड़ा के सदर ब्लॉक से हुई।
सपा की साइकिल यात्रा ग्राम कुकड़ा ग्राम शेर नगर बिलासपुर से होकर ग्राम मखियाली में समाप्त हुई।
सपा की साइकिल यात्रा का सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत करते हुए उनके द्वारा आयोजित कई सभाओं को संबोधित करते हुए सपा नेता रोहन त्यागी व सचिन अग्रवाल ने कहा कि 2022 में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मिशन 2022 की सफलता के लिए वह 22 साइकिल सवार जत्थे के साथ सपा की नीतियों का प्रचार करने तथा भाजपा सरकार की असफलताओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छात्र, नौजवानों,मजदूर, किसान के भविष्य के लिए सपा सरकार बनवाने की अपील के साथ सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल रैली लेकर निकले हैं,साइकिल रैली के जरिए जनता से संवाद करते हुए सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने निरंकुश भाजपा सरकार को हटाने तथा सपा सरकार के रूप में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।
साईकिल यात्रा में मुख्यरूप से पुरकाज़ी विधानसभा महासचिव सैय्यद फरीद,सावन कुमार सदर ब्लॉक अध्यक्ष ,सैयद बाबर, युवा सपा नेता, दिलनवाज सलमानी, नेत्रपाल, सुहेल मलिक ,वसीम, सागर कश्यप, सोनू बाल्मीकि, राजीव अग्रवाल, मनीष कश्यप, दीपक कुमार, रामकुमार ,शाह फैसल

 

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!