मुजफ्फरनगर

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान विकसित भारत संकल्‍प यात्रा में हुए शामिल और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया*

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान विकसित भारत संकल्‍प यात्रा में हुए शामिल और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया*

*केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान विकसित भारत संकल्‍प यात्रा में हुए शामिल और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया*

दिनांक 7 जनवरी 2024 को मुजफ्फरनगर नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज एवं खतौली विकास खंड के ग्राम पंचायत सोंटा में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान विकसित भारत संकल्‍प यात्रा में हुए शामिल..
केंद्रीय मंत्री डॉ संजय बालियान ने विकसित यात्रा को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए पूरे देश में हर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचा जा रहा है और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं जो इन लाभ से वंचित है उन्हें इनका लाभ मिल पाए का प्रयास किया जा रहा है। मोदी की गारंटी का कार्ड का मतलब अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसी संकल्पनाओं के साथ विकसित भारत संकल्प यात्र की शुरुआत की गई है।

विकसित राष्ट्र तब बनेगा जब गरीब से गरीब व्यक्ति को रहने का घर, उनके बच्चो को उत्तम शिक्षा, हर घर में नल का जल , अच्छा स्वास्थ्य जैसी अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचा सकेंगे। कार्यक्रम में विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने देश को विकसित भारत बनाने के लिए जनभागीदारी पर भी चर्चा की। इस कार्यक्रम के तहत सरकार के अलग-अलग योजना के लाभार्थियों को सामान एवं प्रशस्ती पत्र वितरित किया गया।

जब भारत अपने आजादी के 100 साल पूरे कर रहा होगा तो उस समय का भारत कैसा होगा इस संकल्पना को साकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी जी इस विकसित भारत के संकल्प यात्रा को लेकर आगे बढ़ रहे है। मुजफ्फरनगर नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज एवं ग्राम सोंटा में जिन योजनाओं से लोग वंचित है उनके लिए केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने संबंधित अधिकारी को मौके पर ही लोगों के नाम पंजीकृत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सरकार के सभी विभागों के पदाधिकारी, क्षेत्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष अमित राठी समेत अन्य जनप्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र, बूथ के अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!