ब्यूटी/फैशन

Beauty Tips: पिंपल्स से खराब हो रहा है पूरा फेस तो अपनाएं ये तरीके, हफ्ते भर में मिलेगी बेदाग स्किन

Beauty Tips: पिंपल्स से खराब हो रहा है पूरा फेस तो अपनाएं ये तरीके, हफ्ते भर में मिलेगी बेदाग स्किन

Beauty Tips: पिंपल्स से खराब हो रहा है पूरा फेस तो अपनाएं ये तरीके, हफ्ते भर में मिलेगी बेदाग स्किन
आप किसी फंक्शन में जा रहे होते हैं पर आपके चेहरे पर निकली हुई फुंसी या लंबे समय से पैठ जमाया हुआ फोड़ा आपके अच्छे खासे प्लान को खराब कर देता है। ऐसे में आप मुंहासों से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहेंगी। मुंहासे त्वचा की सतह पर निकले हुए सफेद या लाल रंग के दाने होते हैं। जिनमें मवाद और पस जमा होता है। इन पके हुए दाने को दबाने से मवाद निकलने लगता है, जिससे गड्ढा सा बन जाता है।

इसीलिए मुंहासों को दबाकर कभी नहीं हटाना चाहिए नहीं तो उस जगह पर पिंपल्स के निशान बन जाते हैं और जल्दी हल्के नहीं होते हैं। इससे चेहरे पर दाग बन जाते हैं। अगर आप भी पिंपल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप भी घरेलू उपाय कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे। जिससे आपको जल्द से जल्द छुटकारा मिल जाएगा और आपका चेहरा बेदाग हो जाएगा।

मुंहासों के लिए घरेलू उपाय

बेसन

घरेलू उपाय में पिंपल्स को दूर करने के लिए बेसन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके उपयोग के लिए एक चम्मच बेसन में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद उस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10 मिनट तक लगाए रखें और फिर हल्के हाथों से अपने चेहरे को धीरे-धीरे धो लें। यह आपकी ऑयली स्किन से पिंपल्स को हटाने का सबसे बेहतरीन नुस्खा है।

हल्दी और शहद

हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुणों से भरपूर होती है। इसलिए यह स्किन पर पिंपल्स को सिकोड़ देती है। जबकि शहद स्किन से बैक्टीरिया को हटाता है। इसके लिए आप आधा चम्मच हल्दी में एक चम्मच शहद मिलाकर गीले चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट तक लगाकर रखें। इस उपाय को करने से ना सिर्फ आपके चेहरे पर निखार आएगा, बल्कि पिंपल्स से छुटकारा भी मिल जाएगा।

ओट्स

ओट्स के उपयोग से भी पिंपल्स की समस्या दूर हो जाती है। फेस की स्किन पर एक्सेस ऑयल भी पिंपल्स के कारण ही आता है। लेकिन ओट्स त्वचा से ऑयल सोखता है और पिंपल्स को दूर करता है। पिंपल्स से निजात पाने के लिए पिसे ओट्स में थोड़ा सा बेसन मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर अप्लाई करें। फिर इसके बाद फेस को धो दें।

दही

त्वचा पर दही लगाने से डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं और स्किन में निखार आता है। दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। दही के एंटी-बैक्टीरियल भी बहुत अच्छा असर दिखाते हैं। आधा कप दही लेकर चेहरे पर लगाएं। इसके बाद अपने चेहरे को 10 मिनट बाद धो लें। मुंहासों को हटाने के लिए हर दूसरे दिन दही का प्रयोग करें।

एलोवेरा

ऐलोवेरा कई मायनों में हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसी तरह आप ऐलोवेरा का इस्तेमाल पिंपल्स की समस्या को दूर करने के लिए भी कर सकती हैं। पिंपल्स को हटाने के लिए आप ताजे ऐलोवेरा के गूदे का इस्तेमाल करें। यह आपकी स्किन के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके अलावा आप फोड़े-फुंसियों पर भी ऐलोवेरा का गूदा लगा सकते हैं। इस उपाय को करने से ना सिर्फ पिंपल्स की समस्या दूर होगी, बल्कि आपको साफ और निखरी स्किन मिलेगी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!