उत्तर प्रदेश

*पिज़्ज़ा हाउस में पुलिस का छापा, 20 लड़के लड़कियां मिले आपत्तिजनक स्थिति में*

*पिज़्ज़ा हाउस में पुलिस का छापा, 20 लड़के लड़कियां मिले आपत्तिजनक स्थिति में*

अब कई जगह इस तरह के मामले देखने को मिल रहे हैं, जिसमें कैफे या अन्य रेस्टोरेंट की आड़ में गलत कार्य हो रहे हैं फर्रुखाबाद पुलिस ने सेक्स रैकेट की मिल रही सूचनाओं के आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में कार्यवाही करते हुए पिज्ज़ा घर की आड़ में चलाये जा रहे सेक्स कारोबार का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान कमरों के भीतर आपत्तिजनक हालत में मिले 20 लड़के एवं लड़कियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया है। रेस्टोरेंट संचालक और उसके बेटे को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। फतेहगढ़ पुलिस ने शहर के शिकागो रेस्टोरेंट पर कार्यवाही करते हुए वहां पर संचालित किये जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सिटी मजिस्ट्रेट एवं फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कमरों के भीतर आपत्तिजनक हालत में
मिले लड़के लड़कियां खुद को छुपाने के लिए इधर-उधर दौड़ पड़े। पुलिस ने कमरों के भीतर आपत्तिजनक हालत में मिले 11 लड़कों एवं 9 लड़कियों को हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया है कि शिकागो पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट पर अनैतिक कार्य होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रेस्टोरेंट के कमरों के भीतर से 20 लड़कों एवं युवतियों को आपत्तिजनक स्तिथि में हिरासत में लिया है। इस मामले में रेस्टोरेंट के मालिक एवं उसके बेटे को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!