राष्ट्रीय

जिसको जी-जान से प्यार किया उसी को दी दर्दनाक मौत! शख्स ने लिव-इन पार्टनर को प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर मार डाला

जिसको जी-जान से प्यार किया उसी को दी दर्दनाक मौत! शख्स ने लिव-इन पार्टनर को प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर मार डाला

बेंगलुरु में 24 साल की एक महिला को उसके पार्टनर ने प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को बेगुर इलाके में हुई और भारी खून बहने के कारण महिला की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, केरल के रहने वाले वैष्णव और देवा तीन साल से बेंगलुरु में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि 24 साल के आरोपी को अपनी गर्लफ्रेंड पर शक था कि वह उसे धोखा दे रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सीके बाबा ने एएनआई को बताया वे लिव-इन पार्टनर थे। दोनों केरल से हैं। कुछ दिन पहले, उसे (आरोपी को) महिला (मृतक) के बारे में कुछ संदेह था। वे इसे लेकर लड़ते थे। कल भी वही हुआ। वे लड़े और वह उसे प्रेशर कुकर से मारा। हमने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

बेगुर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!