“हाइवे पर लिफ्ट देकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर लूटेरे/डकैत अभियुक्त घायल/गिरफ्तार”
"हाइवे पर लिफ्ट देकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर लूटेरे/डकैत अभियुक्त घायल/गिरफ्तार"

थाना मन्सूरपुर, जनपद मुजफ्फरनगर
अवगत कराना है कि *दिनांक 25.08.2021 की रात्रि को समय करीब 01.35 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हाइवे के किनारे बैठे व्यक्तियों (जिनका अनियन्त्रित होकर ओटो पलट गया था) को मदद के बहाने अपनी गाड़ी स्विफ्ट डिजायर नं0- UP 15 ET 4208 में बैठाकर लूट* की घटना को अंजाम दिया।
सूचना पर थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा वैरियर लगाकर उक्त गाडी की सघनता से चैकिंग की गयी तथा थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा रात्रि में ही *दौराने पुलिस कार्यवाही पुरा जाने वाले रास्ते से 02 शातिर लुटेरे/डकैत अभियुक्तों को घायल/गिरफ्तार* किया गया। दौराने पुलिस मुठभेड़ *आरक्षी मोनू भी घायल* हो गया। घायल आरक्षी व अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-*
1. जान मौहम्मद पुत्र आस मौहम्मद निवासी ग्राम मिलक थाना सरधना जनपद मेरठ।
2. इमरान पुत्र महरूद्दीन निवासी ग्राम मिलक थाना सरधना जनपद मेरठ।
*बरामदगीः-*
1. 01 पिस्टल मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 32 बोर।
2. 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर।
3. 01 स्विफ्ट डिजायर कार नं0- UP 15 ET 4208 *(घटना में प्रयुक्त)*
4. 01 पर्स (जिसमें 3000 रूपये व I.D. रखी हुई) *(लूटा हुआ)*
नोट- घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के *लूटेरे/डकैत प्रवृत्ति* के अपराधी हैं, जिन पर *लूट,डकैती, गैंगस्टर आदि जैसी संगीन धाराओं में आधा-आधा दर्जन अभियोग* दर्ज हैं तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*मीडिया सेल*
*मुजफ्फरनगर पुलिस*