मुजफ्फरनगर

*शाहपुर कन्या इण्टर कालेज में हर्षोल्लास से मनाया गया 77 वा स्वतंत्रता दिवस,भाजपा नेता निधिश राज गर्ग रहे विशिष्ट अतिथि*

*शाहपुर कन्या इण्टर कालेज में हर्षोल्लास से मनाया गया 77 वा स्वतंत्रता दिवस,भाजपा नेता निधिश राज गर्ग रहे विशिष्ट अतिथि*

शाहपुर।शाहपुर कन्या इण्टर कालेज व राज एकेडमी शाहपुर में भारत की आजादी का राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सर्व प्रथम राष्ट्रीय ध्वजारोहण मुख्य अतिथि डॉ०सपना गर्ग, विशिष्ठ अतिथि निधिश राज गर्ग (संस्थापक उदय वेलफेयर सोसायटी मुजफ्फर नगर) मिस्टर सुभाष साहनी एवम् नगर पंचायत अध्यक्ष अकरम कुरैशी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर वार्ड सदस्या वकीला बेगम सहित सभी सभासद गण उपस्थित रहे। सर्व प्रथम ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया गया तदोपरांत संस्था अध्यक्ष अजय भार्गव द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
स्वगतोपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ किए गए जिनमें देशभक्ति से ओतप्रोत गीत,भाषण, नृत्य एवम् आइटम सांग की प्रस्तुति ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।विशेषकर भारत का रहने वाला हूं भारत की बात बताता हूं, मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती, मां तुझे सलाम, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी,मिट्टी में मिल जावा एवम् मिक्स सांग्स ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि डॉ सपना गर्ग ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि आजादी के बाद हमारे देश के कर्णधारों ने देश में क्या क्या उपलब्धियां प्राप्त की जिसमे हमारे देश के प्रतिभा वान युवाओं का बहुत योग दान रहा है चाहे वह खेल का क्षेत्र रहा हो, विज्ञान का क्षेत्र रहा हो या नई नई तकनीक प्राप्त करने की बात हो सभी में हमने देश विदेश में अपना परचम फैराया है।प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता दिवस पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार से हमारे वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर अंग्रेजों से इस देश को आजाद कराया।संस्था प्रबंधक अरविन्द कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया तथा विद्यालय में स्थित *नक्षत्र वाटिका*एवम् *स्नेहा होम्स*का अवलोकन कराया और भविष्य की योजनाओं के विषय में विस्तृत चर्चा की। अंत में संस्था संस्थापक एवम् पूर्व प्रबंधक स्व०डा०राजपाल गुप्ता जी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन रिंकी रानी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने व व्यवस्था बनाने में आदेश,शिवानी अरोरा, अंजलि,ज्योति त्रिपाठी, ललिता शर्मा, पूजा पाल, तनु सैनी, महेन्द्र कुमार,तेजपाल,संतोष
मंजू एवम् राज एकेडमी की प्रधानाचार्या शुबी मिर्जा सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!