*ओयो होटल पर स्थानीय लोगों ने मिलकर मारा छापा, मौके से पकड़े गए 10 लड़के लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में ले भेजा कोतवाली *
*ओयो होटल पर स्थानीय लोगों ने मिलकर मारा छापा, मौके से पकड़े गए 10 लड़के लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में ले भेजा कोतवाली *

कासगंज। ओयो होटल के नाम पर स्थापित किए गए एक गेस्ट हाउस में स्थानीय लोगो ने धावा बोलते हुए होटल के अंदर आपत्तिजनक स्तिथि में मिले तकरीबन दर्जन भर लड़के लड़कियों को पकड़ लिया लिया। लोगो ने आरोप लगाया कि गेस्ट हाउस के भीतर काफी दिनों से अनैतिक काम हो रहे हैं। बाहर से आए लड़के लड़कियां तकरीबन दो-तीन घंटे रुककर यहां मौज मस्ती उड़ाने के बाद चले जाते हैं। लेकिन इससे गांव के युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है और माहौल भी खराब हो रहा है।
बुधवार को मथुरा- बरेली हाईवे पर स्थित गांव मामो में ओयो होटल के नाम पर खोले गए गेस्ट हाउस को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल सीओ सिटी अजीत सिंह कोतवाली पुलिस के अलावा थाना ढोलना और थाना सोरों की पुलिस फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स ने जैसे तैसे गेस्ट हाउस के भीतर से ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए 5 लड़के एवंपांच लड़कियों को अपनी सुरक्षा में लेकर शहर कोतवाली भिजवाया। पुलिस पकड़े गए लड़के लड़कियों से यहां पर रूकने के मामले में जांच कर रही है।
उधर पुलिस द्वारा की गई जांच पड़ताल में पता चला है कि ओयो होटल के नाम पर चलाए जा रहे गेस्ट हाउस का संचालन बाहर की एक कंपनी कर रही है। यह गेस्ट हाउस उसके मालिक रिटायर्ड प्रशासनिक अफसर ने एग्रीमेंट के आधार पर संचालन के लिए एक कंपनी को ठेके पर दे रखा है।