Ajab-Gajab: दुनिया का सबसे भुतिया होटल, जहां दरवाजे पर पहरा देते हैं भूत-प्रेत, पूछते हैं ये सवाल
Ajab-Gajab: दुनिया का सबसे भुतिया होटल, जहां दरवाजे पर पहरा देते हैं भूत-प्रेत, पूछते हैं ये सवाल

Ajab-Gajab: दुनियाभर में भूतों को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। दुनिया में कई लोग भूत-प्रेत पर यकीन करते हैं। दुनिया की कई संस्कृतियों में आत्माओं और मृत्यु के साथ ही दूसरी दुनिया में रहने वाले लोगों पर भरोसा किया जाता है। भूतों पर यकीन दुनिया में सबसे अधिक मानी जाने वाली पैरानॉर्मल एक्टिविटी में से एक है। बहुत लोगों को भूतों की कहानियां पढ़ना और भूतों पर बनी फिल्में देखना पसंद है।
कुछ लोगों का मानना है कि जिस प्रकार भगवान होते हैं, उसी तरह भूत प्रेत भी होते हैं। भूत-प्रेत के होने के कोई सबूत नहीं हैं, लेकिन इनके होने के दाव किए जाते हैं। इस तरह के कई मामले सामने आते हैं, लेकिन इसकी व्याख्या नहीं की जा सकती है। दुनिया में कई हैरान करने वाली घटनाएं होती हैं। कभी-कभी कुछ ऐसा होता है जिस पर यकीन नहीं होता है। उदाहरण के लिए दरवाजे का अपने आप बंद हो जाना है या किसी के शरीर में किसी का प्रवेश कर जाना है। इन बातों का समझना बेहद मुश्किल होता है।
इस तरह की घटनाओं को भूत-प्रेतों से जोड़ा जाता है। दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो भूत-प्रेतों को पकड़ने का काम करते हैं। इन लोगों को पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स कहा जाता है। यह लोग ऐसी डिवाइस रखते हैं जिसमें चीजें रिकॉर्ड कर ली जाती हैं। यह चीजें सामान्य आंखों से नजर नहीं आती हैं।
कुछ दिनों पहले ब्रिटेन के बिर्मिंघम में स्थित कैसल ब्रोमविच हॉल में कुछ पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स पहुंचे थे। वहां पर उन लोगों ने जो देखा और रिकॉर्ड किया वह बेहद डराने वाला है। 1557 से 1585 के बीच कैसल ब्रोमविच हॉल का निर्माण किया गया था। बताया जाता है कि यह दुनिया के सबसे भूतिया होटलों में शामिल है।
कुछ पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स इस होटल में पूरी रात रहे थे। उन्होंने दावा किया है कि इस होटल में कई आत्माएं रहती हैं। उनका दावा है कि होटल के दरवाजे पर भूत रखवाली करते हैं। उन्होंने वो अंदर जाने वाले लोगों से सवाल पूछते हैं। इन लोगों से भूतों ने पूछा कि क्या वह उनका दोस्त हैं। हां कहने पर ही अंदर जाने की इजाजत मिलती है।
दिखा दिया सबूत
पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स ने सबूत के तौर पर वहां पर घटने वाली घटनाओं का वीडियो बनाया हुआ है। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि जब यह दरवाजे पर पहुंचे, तब अचानक ही दरवाजा खुल गया।
इनकी डिवाइस को स्पिरिट बॉक्स कहा जाता है, जिसमें आवाज रिकॉर्ड हो गई। आवाज है कि क्या हम दोस्त हैं? इस सवाल के बाद दरवाजे को खुलता देखा जा सकता है। इन्वेस्टिगेटर चार्ली हार्कर ने सवाल का जवाब हां में दिया था, तब दरवाजा खुला। यह टीम 17 अप्रैल को होटल गई थी और दो भूतों को कैद किया है।