ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

गंजबासौदा हादसे में ग्रामीणों ने प्रशासन को बताया दोषी

गंजबासौदा हादसे में ग्रामीणों ने प्रशासन को बताया दोषी

गंजबासौदा हादसे में ग्रामीणों ने प्रशासन को बताया दोषी

भोपाल। मध्य प्रदेश के गंजबसौदा में हुए हादसे में 4 लोगों का शव बाहर निकाला जा चुका है। वहीं इस हादसे के पीछे प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव में पेयजल की कोई सुविधा नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में 1 भी नलकूप भी नहीं है। पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विधायक को गुहार लगा चुके हैं। इसी बीच में ग्रामीणों का लिखा एक पत्र भी सामने आया है।

आपको बता दें कि ग्रामीणों ने हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनकी मांग पहले सुन ली जाती तो आज ये दर्दनाक हादसा नहीं होता। मिली जानकारी के अनुसार अब ड्रोन से रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बना रखी है। राजधानी भोपाल में बनाए गए कंट्रोल रुम को सारी जानकारी भेजी जा रही है।सीएम शिवराज सिंह चौहान रेस्क्यू ऑपरेशन की हर जानकारी ले रहे हैं।

वहीं हादसे में शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 4 शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि 15 लोगों को बीती रात रेस्क्यू के दौरान सुरक्षित बाहर निकाला गया। लेकिन ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि 10 से ज्यादा लोग अभी भी लापता है। हालांकि प्रशासन घर – घर जाकर लापता लोगों की जानकारी जुटा रहा है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!