राष्ट्रीय

Rajasthan: अलवर में भाजपा की जन आक्रोश रैली पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया

Rajasthan: अलवर में भाजपा की जन आक्रोश रैली पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया

राजस्थान के अलवर जिले में बुधवार को जन आक्रोश रैली के दौरान कलेक्ट्रेट के पास बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर रोक दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक संजय शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। बल प्रयोग के खिलाफ विधायक शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और अन्य नेता पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। बाद में धरना समाप्त कर दिया गया।

रैली का आयोजन अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ पेपर लीक के मामले, बेरोजगारी समेत विभिन्न मुद्दों को उठाने के लिए किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जैसे ही बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। विधायक शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें लाठियों से मारा। शर्मा ने कहा, ‘‘गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार चाहती है कि कोई उसके खिलाफ आवाज ना उठाए, इसलिए यह कार्रवाई की गई।’’ पुलिस ने बताया कि समझाने के बाद नेताओं ने धरना समाप्त कर दिया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!