राष्ट्रीय

अमेरिका के South Carolina के तट पर गोलीबारी में छह लोग घायल : पुलिस

अमेरिका के South Carolina के तट पर गोलीबारी में छह लोग घायल : पुलिस

अमेरिका के साउथ कैरोलाइन में एक तट पर स्कूल की पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों के ‘‘सीनियर स्किप डे’’ कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी में छह लोग घायल हो गए। इस कार्यक्रम में कई किशोर शामिल हुए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। गोलीबारी की घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजकर 20 मिनट पर आइल ऑफ पाम्स पर हुई थी जो मिर्टल बीच से 151 किलोमीटर दूर है। आइल ऑफ पाम्स के पुलिस प्रमुख केविन कॉरनेट ने संवाददाता सम्मेलन मेंबताया कि घटना के समय तट पर हाई स्कूल के छात्र समेत सैकड़ों लोग एक गैर आधिकारिक कार्यक्रम के लिए मौजूद थे और गोलीबारी की घटना से पहले वहां कई बार झगड़े भी हुए।

कॉरनेट ने बताया कि घटना में छह लोग घायल हुए हैं जो जानलेवा नहीं है। उनके अनुसार कुछ को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया और अन्य खुद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि घायलों में पांच किशोर और एक अन्य करीब 30 वर्षीय महिला शामिल हैं। कॉरनेट ने कहा कि हथियार के इस्तेमाल के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है हालांकि पुलिस ने तत्काल यह नहीं बताया है कि हिरासत में लिए गए लोगों में हमलावर भी शामिल है या नहीं,अथवा क्या घटनास्थल से बरामद किये गये हथियारों का गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया है या नहीं। मामले में जांच जारी है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!